Krishna Janmashtami Fast 2024 Date, Time And Janmashtami Vrat Ke Niyam: जन्माष्टमी व्रत बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत को कई लोग सूर्योदय से लेकर रात 12 बजे तक रखते हैं तो वहीं कई भक्त जन्माष्टमी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करते हैं। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। जानिए इस साल जन्माष्टमी व्रत कब है और इस व्रत के नियम क्या है।
Janmashtami Vrat Ke Niyam
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब है 2024 (Krishna Janmashtami Vrat Kab Hai 2024)
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत इस साल 26 अगस्त को रखा जाएगा। व्रत की शुरुआत सूर्योदय से होगी और इसका समापन रात 12 बजे या अगले दिन किया जाएगा।
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब से कब तक रहेगा (Krishna Janmashtami Vrat Time 2024)
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 26 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं जो लोग अगले दिन जन्माष्टमी व्रत का पारण करते हैं उनके लिए व्रत 27 अगस्त की सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
जन्माष्टमी व्रत विधि (Janmashtami Vrat Vidhi In Hindi)
- जन्माष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उनकी विधि विधान पूजा करनी चाहिए।
- इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को कृष्ण जी का पालना भी जरूर सजाना चाहिए। जिसमें वे कान्हा को झूला झुलाएंगे।
- जन्माष्टमी व्रत में अन्न का बिल्कुल भी सेवन न करें। हालांकि आप फलाहार ले सकते हैं।
- रात 12 बजे कृष्ण जी की विधि विधान पूजा करें। उन्हें मखाने, मिश्री, मक्खन, फल और तुलसीदल का भोग लगाएं।
- श्री कृष्ण की आरती करें और प्रसाद सभी लोगों में बांट दें।
- इसके बाद अपना व्रत खोल सकते हैं।
जन्माष्टमी व्रत के नियम (Janmashtami Fast Rules In Hindi)
- इस दिन सात्विन भोजन करना चाहिए।
- व्रत रखने वाले लोग इस दिन अन्न और वस्त्र का दान जरूर करें।
- इस दिन जानवरों को भूल से भी न सताएं।
- इस दिन गायों की सेवा करना बेहद शुभ होता है।
- व्रत में दूध, दही, फल आदि चीजें खा सकते हैं।
- आलू, टमाटर, खीरा और साबूदाना भी ले सकते हैं।
