Krishna Janmashtami 2024 Bhog: जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल आज यानि 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बाल गोपाल की पूजा की जाती है और उनके प्रिय भोग उनको अर्पित किये जाते हैं। जन्माष्टमी पर आप अपनी राशि के अनुसार भी भोग लगा सकते हैं। राशि के अनुसार भोग लगाने से कृष्ण प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाए रखते हैं। ऐसे में आइए जानें राशि के अनुसार किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
राशि के अनुसार इन चीजों का लगाएं भोग
मेष राशि- जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से भगवान कृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं।
वृष राशि- वृष राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कान्हा को माखन का भोग लगाएं। माखन कृष्ण को बेहद ही प्रिय है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी पर कृष्ण को दही का भोग लगाएं। दही का भोग लगाने से कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
कर्क राशि- जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि के जातक कृष्ण जी को मक्खन का भोग लगाएं। इससे कृष्ण आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातक जन्माष्टमी के कृष्ण जी को माखन और मिश्री का साथ में भोग लगा सकते हैं। दोनों चीजों का साथ में भोग लगाना शुभ होता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर किसी भी लाल फल का भोग कृष्ण जी को लगा सकते हैं।
तुला राशि- जन्माष्टमी के खास मौके पर तुला राशि वालों देसी घी का भोग कृष्ण जी को लगाएं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले कृष्ण जी को जन्माष्टमी के दिन चावल की खीर या मखाने के खीर का भोग लगा सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि वाले जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन और मिश्री का एक साथ भोग लगाएं।
मकर राशि- मकर राशि के जातक सफेद मिठाईयों का भोग लगाएं।
कुंभ राशि- जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातक कृष्ण जी को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि वालों के जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को केले का भोग लगाना शुभ होगा।
