Kojagri Laxmi puja 2024 Date And Time: अक्टूबर के महीने में इस दिन मनाई जाएगी कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जानिए पूजा की शुभ मुहूर्त और महत्व

Kojagri Laxmi puja 2024 Date And Time: सनातन धर्म में कोजागरी लक्ष्मी पूजा को बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कोजागरी लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Kojagri Laxmi puja 2024 Date And Time: कोजागरी लक्ष्मी हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। ये पर्व बिहार और बंगाल में खास तौर पर मनाया जाता है। कोजागरी पूर्णिमा के दिन माता रानी धरती लोक पर भ्रमण करने आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। कोजागरी पूर्णिमा का त्योहार हर जगह पर अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। ये दिन लक्ष्मी जी की पूजा और कृपा प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल अक्तूबर के महीने में कोजागरी लक्ष्मी पूजा कब मनाई जाएगी और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kojagri Laxmi puja 2024 Date (कब है कोजागरी लक्ष्मी पूजा 2024)

कोजागरी लक्ष्मी पूजा हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात 08 बजकर 40 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 17 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा में रात को लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, इसलिए इस साल कोजागरी लक्ष्मी पूजा 16 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed