होली की मान्‍यताएं: ब्रज के फालैन में होली की अनोखी परंपरा, होलिका की जलती आग से सकुशल निकल जाता है पुजारी

Holi ki Manyatayein: ब्रज की होली अपनी अनूी परंपराओं के लिए मशहूर है। वृंदावन में एक ऐसा गांव है जहां होलिका की आगे में पुजारी घुसता है और सकुशल निकल भी आता है। आस्‍था की ये बेमिसाल उदाहरण इस क्षेत्र की गहरी भक्‍त‍ि का प्रतीक है।

Holi ki Manyatayein: होली का पर्व भारत में रंगों, उमंग और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन ब्रज के फालैन गांव में यह त्योहार एक अनोखे चमत्कार के साथ मनाया जाता है। करीब 10 हजार की आबादी वाला यह गांव होली के लिए प्रसिद्ध है, जहां इस त्योहार पर घर और दीवारें शादी और दीपावली की तरह सजाए जाते हैं। यहां की सबसे खास बात है होलिका दहन के दौरान पुजारी का जलती आग के बीच से सकुशल निकल जाना, जो लोगों के लिए आस्था और उत्साह का सबसे बड़ा कारण है।

phalain village in vrindavan

ब्रज के फालैन में होली की अनोखी परंपरा

होली की पौराणिक कहानी

प्राचीन कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति के कारण मारने की कोशिश की थी। उसकी बहन होलिका, जिसे आग से न जलने का वरदान था, प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लादबच गए और होलिका भस्म हो गई। इसी घटना की याद में होलिका दहन मनाया जाता है।

End of Feed