Khatu Shyam Ji Ke Bhajan: खाटू श्याम जी के ग्यारस के भजन, देखें बाबा खाटू श्याम जी के सबसे सुंदर भंजन यहां

Khatu Shyam Ji Ke Bhajan (खाटू श्याम बाबा का भजन): आज खाटू श्याम बाबा जी का ग्यारस है यानी आज खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन है। आज के दिन बाबा की पूजा की जाती है, आरती की जाती है। साथ ही बाबा के भजन भी गुनगुनाए जाते हैं। यहां से आप खाटू श्याम बाबा के भजन देख सकते हैं।

Khatu Shyam Ji Ki Gyaras Ke Bhajan (खाटू श्याम बाबा का भजन): खाटू श्याम बाबा महाभारत के वीर बर्बरीक हैं, जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। बचपन से अत्यंत वीर और धर्मप्रिय होने के कारण उन्हें तीन वरदानस्वरूप बाण प्राप्त थे, जिनकी शक्ति से वे अकेले महाभारत युद्ध का निर्णय कर सकते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी परीक्षा लेने के बाद उनका शीश दान लिया और वरदान दिया कि कलियुग में तुम्हारा पूजन मेरे रूप में होगा और जो तुम्हारा नाम सच्चे मन से लेगा, उसकी हर इच्छा पूरी होगी। उनका शीश राजस्थान के खाटू गांव में प्रतिष्ठित हुआ, जो आज खाटू श्याम धाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां से आप खाटू वाले श्याम बाबा के भजन पढ़ सकते हैं। और आज उनके जन्मदिन के दिन इन्हें गुनगुना भी सकते हैं।

khatu shyam baba ke bhajan

खाटू श्याम ग्यारस भजन (pic credit: pinterest)

खाटू श्याम जी के भजन (Khatu Shyam Ji Ke Bhajan)

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

तुझको तो बस इतना करना,

श्याम से नेह लगाना है,

दीन दुखी निर्बल का हरदम,

तुझको साथ निभाना है,

तुझपे अपना प्रेम लुटाने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

दुनिया वाले क्या कहते है,

उसपे ना तू विचार कर,

श्याम के आगे करके समर्पण,

जो भी मिले स्वीकार कर,

हार के खुद को तुझको जिताने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

जितनी भी उलझन है ‘मोहित’,

श्याम उसे हल कर देगा,

पापों से मुक्ति देकर के,

जीवन सफल ये कर देगा,

केवट बनकर पार लगाने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

खाटू श्याम जी के गाने (Khatu Shyam Ji Ke Gane)

खाटू वाले श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

जिसने भी चौखट पे अर्जी लगाई,

पल भर में बाबा ने कर ली सुनाई,

तेरी महिमा तू ही जाने,

हम तो हो गए तेरे दीवाने,

रखना तू हम पर दया,

खाटू वालें श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा,

End of Feed