Kedarnath Yatra 2026: बारिश पर भारी बाबा केदार के भक्तों की आस्था, अब तक 14.73 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Kedarnath Yatra 2026: बारिश और खराब मौसम के बावजूद केदारनाथ यात्रा जारी है। अब तक 14.73 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सितंबर में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Kedarnath Yatra 2026: पहाड़ों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं धुंध और ठंड यात्रियों की परीक्षा ले रही है। इसके बावजूद बाबा केदार के भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है। मानसून की चुनौतियों के बीच केदारनाथ धाम की यात्रा लगातार जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु तमाम मुश्किलों को पार करते हुए बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं।

kedarnath

बारिश में जारी केदारनाथ यात्रा, भक्तों का आंकड़ा कर देगा हैरान

केदारनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं। बारिश की बूंदों के बीच ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से पूरा धाम शिवमय नजर आ रहा है।

End of Feed