करवा चौथ पर दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, क्या चांद के दीदार में होगी मुश्किल, देखें पूरा अपडेट

Karwa Chauth weather update 2026: करवा चौथ 2026 पर दिल्ली-NCR में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। जानें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम का व्रत और चांद के दिखने के टाइम पर क्या असर पड़ सकता है।

Karwa Chauth weather update 2026: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए इस बार मौसम थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। दिल्ली-NCR में 29 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम का यह बदलाव व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि इससे चांद के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि करवा चौथ की पूजा में चांद के दर्शन का इंतजार सबसे अहम होता है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार बादल चांद को समय पर देखने में बाधा बनेंगे? क्या महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार कुछ ज्यादा देर तक करना पड़ सकता है?

Karwa Chauth weather update 2026

क्या करवा चौथ की शाम देर से निकलेगा चांद (AI Image)

मौसम के मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात अर्नब के बाहरी प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है। 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को अलग-अलग समय पर बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की आशंका है। हालांकि, करवा चौथ की शाम मौसम कैसा रहेगा और चांद किस समय दिखाई देगा, यह स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

End of Feed