Karwa Chauth 2023 Date ( कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत): सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए विधि- विधान से पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सारी स्त्रियां सोलह साज श्रृगांर के साथ पूजा पाठ करती हैं। इस साल ये व्रत 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक निर्जला रहकर उपवास रखती हैं। इसके साथ ही रात को चांद को अर्घ्य देकर पति को चलनी में देखकर पति के हाथों व्रत खोलती हैं। भारत में इस व्रत को महिलाएं बेहद ही उत्साह के साथ मनाती हैं। करवा चौथ का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। करवा चौथ का व्रत सुबह 4 बजे शुरू हो जाता है। । इस दिन भगवान गणेश भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शाम को कथा सुनने और अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत का पारण कर सकते हैं।
karwa chauth 2023 importance of karwa chauth
