LIVEKarwa Chauth Vrat 2022 Puja Vidhi, Katha, Muhurat Live: नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों में दिखाई दिया चांद

Karwa Chauth Vrat 2022 Puja Vidhi, Katha, Muhurat Live: नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों में दिखाई दिया चांद
Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Mehndi Designs, Moonrise Time, Samagri List LIVE Updates: करवा चौथ व्रत की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। आमतौर पर ये व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। लेकिन कई जगह पर ये व्रत अविवाहित कन्याएं भी रखती हैं। इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ये व्रत निर्जला रखा जाता है यानी इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। साथ ही इस व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं तो हमारे इस ब्लॉग में आपको कुछ रोमांचक तथ्य और जानकारियां प्राप्त होंगी। जैसे इस व्रत में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? पूजा की थाली कैसे तैयार करें? सरगी क्या होती है? इसके अलावा इस करवा चौथ पर पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और सभी जरूरी जनाकारी आपको मिलेगी हमारे इस लाइव ब्लॉग पर।
Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Live Updates
करवा चौथ 2022 तिथि और मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Date And Muhurat):
करवा चौथ व्रत- 13 अक्टूबर 2022
दिन- गुरुवार
हिंदी महीना- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 13 अक्टूबर, 2022 की शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय- 13 अक्टूबर, 2022 की शाम 08 बजकर 9 मिनट पर
Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Aarti Live Updates
करवा चौथ व्रत के नियम:
सोलह श्रृंगार- करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से चौथ माता प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
लाल रंग के कपड़े- इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। जो महिलाएं पहली बार व्रत रख रही हैं उन्हें इस व्रत वाले दिन शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। लेकिन अगर किसी कारण शादी का जोड़ा नहीं पहन सकती हैं तो लाल रंग की कोई भी ड्रेस आप जरूर पहनें।
बाया- जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करती हैं उनके मायके से ससुराल में बाया भेजा जाता है। बाया में कपड़े, मिठाइयां, मेवे और फल आदि होते हैं।
व्रत पारण- इस व्रत में शाम में पूजा करने और कथा सुनने के बाद रात में चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।
ना करें यह गलती (Karva Chauth 2022)
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सुहागिन महिलाओं को मीठा खाना चाहिए। व्रत खोलने के बाद नमक का सेवन ना करें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पारण करने के बाद तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व है, इसीलिए जब आप व्रत का पारण करें तब सोलह श्रृंगार करके रखें। पूजा के तुरंत बाद सोलह श्रृंगार नहीं उतारना चाहिए। यह माना जाता है कि करवा चौथ के व्रत का पारण करने के बाद महिलाओं को चाकू या नेलकटर जैसी धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
करवा चौथ महत्व (Karwa Chauth Vrat)
क्या आप जानते हैं कि किसने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत? करवा चौथ के व्रत की महिमा अपार बताई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी महिला इस व्रत को करती है ना ही सिर्फ उसका पति लंबी उम्र पाता है बल्कि उनका जीवन निरोगी भी रहता है। हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि यह व्रत सबसे पहले शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था। इसी व्रत के प्रभाव से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी और तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस व्रत का पालन करती हैं।
चांद निकलने पर ऐसे करें पूजा
- करवा चौथ पर शाम में पूजा करने के बाद रात में चांद की पूजा की जाती है।
- शाम के समय चंद्रोदय से पहले पूरे शिव-परिवार यानि शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी की पूजा होती है।
- इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चाँद को अर्घ्य देकर पानी पीती हैं।
- करवा चौथ की पूजा में सुहागिन महिलाएं छलनी में जलते हुए दीपक को रखती हैं।
- फिर इस छलनी से दीपक की रोशनी में सबसे पहले चांद को देखती हैं और उसे अर्घ्य देती हैं।
- उसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखती हैं।
- फिर पति अपनी पत्नी को पानी और मिठाई खिलाकर इस व्रत को पूरा करवाते हैं।
इंदौर, गांधीनगर और नोएडा में कब दिखेगा चांद
इंदौर में 08:27 PM पर चांद दिखेगा।
गांधीनगर में 08:51 PM पर चांद दिखेगा।
नोएडा में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
करवा चौथ 2022 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2022 Moonrise Time)
पंचांग अनुसार करवा चौथ पर चांद रात 8 बजकर 9 मिनट पर उदय होगा। महिलाओं को सुझाव है कि वो अपनी पूजा इससे पहले ही संपन्न कर लें। फिर चांद की पूजा कर अपना व्रत खोलें।
कैसे करें चांद की पूजा Chandra Puja Vidhi
रात्रि में पूजा से पहले सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। इसके बाद भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चांद निकलने का इंतजार करें। जब चांद निकल जाए तब जल में शक्कर, दूध और अक्षत डालकर उन्हें अर्घ्य दें। चांद को अर्घ्य देते समय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
आज चांद निकलने का समय
चेन्नई में 08:29 PM पर चांद दिखेगा।
चण्डीगढ़ में 08:06 PM पर चांद दिखेगा।
पटना में 07:44 PM पर चांद दिखेगा।
भोपाल में 08:21 PM पर चांद दिखेगा।
मुम्बई में जल्दी नहीं दिखाई देगा करवा चौथ का चांद
मुम्बई में सबसे देरी से चांद दिखाई देगा। यहां चांद निकलने का समय रात 08:48 PM का है।
चांद निकलने तक रखें व्रत Karwa Chauth 2022 Chand Time
आज रात 8 बजकर 9 मिनट पर चांद निकलने की संभावना है। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के तुरंत बाद ही अपना व्रत न खोलें। ये व्रत चंद्र दर्शन करने के बाद ही खोला जाता है।
करवा चौथ पूजा के समय न करें ये गलती
ना करें यह गलती (Karva Chauth 2022)करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सुहागिन महिलाओं को मीठा खाना चाहिए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पारण करने के बाद तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व है, इसीलिए जब आप व्रत का पारण करें तब सोलह श्रृंगार करके रखें। पूजा के तुरंत बाद सोलह श्रृंगार नहीं उतारना चाहिए। यह माना जाता है कि करवा चौथ के व्रत का पारण करने के बाद महिलाओं को चाकू या नेलकटर जैसी धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
करवा चौथ की व्रत कथा Karwa Chauth Vrat Katha
प्राचीन काल में एक साहूकार हुआ करते थे। साहूकार के सात बेटे और एक बेटी थी। 1 दिन साहूकार की सातों बहू और बेटी ने करवा चौथ का व्रत रखा। शाम को जब साहूकार और उसके बेटे खाना खाने आए तो उनसे अपनी बहन को भूखा नहीं देखा गया। उन्होंने अपनी बहन को भोजन करने के लिए बार-बार अनुरोध किया लेकिन बहन ने कहा कि मैं चंद्रमा को देखे बिना और उसकी पूजा किए बिना खाना नहीं खाऊंगी। ऐसे में सातों भाई नगर से बाहर चले गए और दूर जाकर आग जला दी। वापस घर आकर उन्होंने अपनी बहन को बोला कि देखो चाँद निकल आया है, अब उसे देख कर अपना व्रत तोड़ दो। बहन ने अग्नि को चाँद मानकर अपना व्रत तोड़ दिया। हालांकि छल से तोड़े गए इस व्रत के चलते उसका पति बीमार हो गया और घर का सारा पैसा उसकी बीमारी में खर्च हो गया। कुछ समय बाद जब साहूकार की बेटी को अपने भाइयों का छल और अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने वापस से गणेश भगवान की पूजा विधि-विधान के साथ की, अनजाने में खुद से हुई भूल की क्षमा मांगी, जिससे उसका पति ठीक हो गया और घर में वापस धन-धान्य वापस आ गया।
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त हुआ शुरू Karwa Chauth 2022 Puja Time
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 05:54 PM से 07:09 PM तक रहेगा।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ के दिन यह मान्यता है कि भगवान शिव के पूरे परिवार यानी शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जानी चाहिए। चांद निकलने से पहले यह पूजा की जानी चाहिए। यह करने के बेहतर फल मिलता है।
रोहिणी नक्षत्र में मनाया जा रहा है करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ का व्रत इस साल रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस नक्षत्र में करवा चौथ की पूजा करने से पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
Karwachauth 2022: करवा चौथ के दिन ग्रहों की चाल
करवा चौथ के दिन शनि अपनी राशि मकर, चंद्रमा वृष और कन्या राशि में है। इस दिन बुध और शनि की भी युति बन रही है।
करवा माता का मंत्र (Karwa Chauth Mantra 2022)
ऊँ चतुर्थी देव्यै नम: ऊँ गौर्ये नम: ऊँ शिवायै नम:ऊँ नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्।प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मृताम्॥
शाम 04:08 बजे से शुरू होगा अमृतकाल मुहूर्त
अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
कैसे मनाया जाता है करवाचौथ (How Karwa Chauth is celebrated)
करवा चौथ के दिन शादी शुदा महिलाएं परंपरा के अनुसार व्रत रखती हैं और अपने पति के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन महीलाएं सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर अपने सास द्वारा बनाई गई सरगी खाती हैं। सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरा दिन उपवास और निर्जला व्रत रखती हैं।
पहली बार रख रही हैं व्रत तो ध्यान रखें ये बातें...
अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत पहली बार रख रही हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं जिन्हें अपनाकर आप पूरे दिन बिना थके इस व्रत को रख सकती हैं। इस दिन ऑयली और फ्राइड फूड ना खाएं। ऑयली और फ्राइड खाना हैवी होता है, अगर आपने सुबह पराठा या पकोड़ा खाया है तो आपको उपवास के दौरान चक्कर भी आ सकता है। आप अपने सरगी में मल्टीग्रेन चपाती और सब्जी या पनीर खा सकती हैं। सरगी की थाली में हेल्दी और लाइट खाना होना चाहिए।
करवा चौथ पर इन बातों का रखें खास ध्यान
करवा चौथ की पूजा पति की लंबी आयु के लिए किया रखा जाता है। इस दिन करवा और दीपक का महत्व इसलिए होता है क्योंकि पूजा में सर्वप्रथम इन्हीं चीजों का प्रयोग होता है। चांद को देखने और जल देने के लिए करवा और दीपक दोनों की ही जरूरत होती है। करवा तो मिट्टी का होता है, लेकिन दीपक आटे का बना कर प्रयोग करना चाहिए। हिंदू धर्म में आटे के दीपक का महत्व बहुत मना गया है। आटे का दीपक सुहागिने अपने हाथों से बनाती हैं और शाम को इसी दीपक में घी रखकर चांद और भगवान की पूजा की जाती है।