Kartik Purnima 2023 Puja Vidhi : कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें इस विधि से पूजा, जानें सारी जानकारी

Kartik Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को बहुत पवित्र माना जाता है और इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन स्नान या दान करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं इसकी विधि के बारे में।

Kartik Purnima 2023 Date: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन देव दीपावली भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। ये भगवान विष्णु की प्रथम अवतार माना जाता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा की पूजा विधि के बारे में।

Kartik Purnima 2023

Kartik Purnima Puja Vidhi (कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि)

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा या पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं। इसके बाद भगवान के सामने जाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का संकल्प लें। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे भगवान श्रीहरि प्रसन्न होंगे।

End of Feed