Kartik Purnima 2023: पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के साथ दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस दिन ये काम करने से रोग, दोष और भय से मुक्ति मिलेगी। इस तरह आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से भक्तों की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस दिन गंगा स्नान का क्या महत्व है।
Kartik Purnima
