Kartik Month Vinayak Chaturthi 2024: कार्तिक महीने की विनायक चतुर्थी कब? यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kartik Month Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी कब है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kartik Month Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से साधक को सुख, वैभव की प्राप्ति होती है और उसके सारे बिगड़ काम भी बनते हैं। विनायक चतुर्थी का व्रत मनोकामना की पूर्ति के लिए भी बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन व्रत को करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। आइए जानें कि कार्तिक महीने का विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kartik Month Vinayak Chaturthi 2024 (कार्तिक विनायक चतुर्थी कब है 2024)

कार्तिक महीने की विनायक चतुर्थी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 6 नवंबर 2024 को मध्य रात्रि 12:16 पर होगा। ऐसे में विनायक चतुर्थी का व्रत 5 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

End of Feed