Kartik Maas 2026: कार्तिक मास कब से शुरू होगा 2026 में, जानें कब से कब तक रहेगा भगवान विष्णु का प्रिय महीना, क्या हैं पूजा नियम

Kartik Maas 2026 Start Date: कार्तिक मास 2026 में कब से शुरू होगा और किस तारीख को इस मास का समापन होगा। जानें कार्तिक स्नान कब से है, इस मास में दीपदान का महत्व, पूजा नियम आदि की जानकारी।

Kartik Maas 2026 Start and End Date: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को साल के सबसे पवित्र महीनों में गिना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए खास माना गया है। कार्तिक आते ही मंदिरों में दीप जलाने, तुलसी की पूजा करने और सुबह जल्दी स्नान करने की परंपरा शुरू हो जाती है। खासकर मथुरा-वृंदावन, वाराणसी और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थानों पर इस महीने की अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

kartik month kab se shuru hoga 2026 mein

कार्तिक मास 2026 कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा (AI Image)

कार्तिक मास की एक खास बात यह भी है कि इसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व आते हैं। आइए जानते हैं कि 2026 में कार्तिक मास कब से शुरू होगा, कब समाप्त होगा और इस महीने में कौन-कौन से नियम अपनाए जाते हैं।

End of Feed