Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा 2023, जानिए इसकी डेट, मुहूर्त, नियम और इतिहास

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 10, 2023, 01:30 PM IST

Kanwar Yatra 2023 Date: कांवड़ यात्रा भगवान शिव को समर्पित एक अनुष्ठान है, जो श्रवण मास में किया जाता है। इस दौरान भक्त तीर्थ स्थानों जैसे हरिद्वार, गौमुख व गंगोत्री, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ, नीलकंठ और देवघर के अलावा कई स्थानों से गंगाजल भरकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में अर्पित करते हैं। यहां जानिए इसबार कांवड़ यात्रा की डेट, नियम विधि महत्व और इतिहास इन हिंदी।

Kanwar Yatra 2023 Date Time Shubh Muhurat Vidhi Niyam in hindi: कांवड़ यात्रा भगवान शिव को समर्पित एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है, जो हर साल सावन के महीने में शुरू होता है। इस तीर्थ यात्रा के दौरान भक्त कांवड़ में हरिद्वार, गौमुख व गंगोत्री, सुल्तानगंज में गंगा नदी, काशी विश्वनाथ, नीलकंठ, बैद्यनाथ और देवघर सहित अन्य स्थानों से गंगाजल भरकर मूल स्थान पर लाकर भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु गंगाजल भरने के बाद सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पैदल चल कर करते हैं और अंत में पवित्र गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करते हैं। साथ ही सच्चे मन से भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दुर्वाघास आदि अर्पित करते हैं। सावन में होने वाले कांवड़ यात्रा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आइए जानते हैं इस साल कांवड़ यात्रा कान से शुरू होने जा रहा है। साथ ही इसके इतिहास, नियम और महत्व को भी जानेंगे।

कांवड़ यात्रा 2023 कब से कब तक, Kanwar Yatra 2023 Start And End Date:

कांवड़ यात्रा हर साल पूर्णिमा पंचांग पर आधारित सावन माह के कृष्ण पक्ष के प्रथम दिन यानी प्रतिपदा से ही प्रारंभ हो जाती है। इस साल यह 04 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। वहीं, इसका समापन 16 जुलाई 2023 दिन रविवार को होगा।

End of Feed