Kamada Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत, जानिए सही तिथि और महत्व

Kamada Ekadashi 2024 Date: कामदा एकादशी का व्रत भगवान श्री हरि को समर्पित है। इस विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार कब है कामदा एकादशी और क्या है इसका महत्व।

Kamada Ekadashi 2024 Date: कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन विधिवत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से साधक को सौ यज्ञों के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कामदा एकदाशी के व्रत से साधक को मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से मनुष्य की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत क्या है इसका महत्व।

Kamada Ekadashi 2024

Kamada Ekadashi 2024 Date (कामदा एकादशी व्रत डेट 2024)

हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 अप्रैल 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Kamada Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल 2024 शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रही है। इसके साथ ही इसका समापन 19 अप्रैल को रात 08 बजकर 04 पर होगा। ऐसे में ये व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।

कामदा एकादशी पूजा विधि (Kamada Ekadashi Puja Vidhi)

  • कामदा एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें
  • फिर साफ चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।
  • उसके बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत, तुलसी अर्पित करें।
  • इस दिन कामदा एकादशी व्रत की कथा का पाठ अवश्य करें।
  • फिर अंत में आरती करके भोग लगाएं।

कामदा एकादशी महत्व (Kamada Ekadashi Importance)

शास्त्रों में कामदा एकादशी के व्रत का खास महत्व है। इस व्रत को करने से सौ यज्ञों के करने के बराबर फल मिलता है। जितना किसी चीज को दान करने से फल मिलता है। उससे ज्यादा कामदा एकादशी का व्रत रखने से प्राप्त होता है। इस दिन का व्रत करने से साधक की हर इच्छा की पूर्ति होती है।

End of Feed