Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या कब है 26 या 27 मई, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को ज्येष्ठ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। जो इस साल 27 मई को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र ​नदियों में स्नान करने के बाद दान देने की विशेष परंपरा है। जानिए इस साल ज्येष्ठ अमावस्या कब है।

Jyeshtha Amavasya 2025: सनातन धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या का दिन बेहद खास माना जाता है। कहते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य के कार्य करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन पितरों की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और भोजन करवाना भी बेहद शुभ माना गया है। इस अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या पर न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2025) भी मनाई जाती है। शनि के कारण ज्येष्ठ अमावस्या को शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि व मुहूर्त के बारे में।

ज्येष्ठ अमावस्या 2025 तिथि व मुहूर्त (Jyeshtha Amavasya 2025 Date And Time)

ज्येष्ठ अमावस्या 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 26 मई 2025 को दोपहर 12:11 बजे से होगा और इसका समापन 27 मई 2025 को रात 08:31 बजे होगा।

End of Feed