इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, 'त्रिएकादश योग' योग बना चुके हैं अरुण और देवगुरु

Guru-Arun Triekadash Yog 2026 : गुरु और अरुण ने 21 जुलाई की शाम को त्रिएकादश योग का निर्माण कर लिया है। यह योग कुछ राशि वालों को लाभ देने वाला साबित हो सकता है।

Guru-Arun Triekadash Yog 2026 : 21 जुलाई 2026 को शाम 4 बजकर 29 मिनट पर गुरु (बृहस्पति) और अरुण (यूरेनस) एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस स्थिति से दोनों ग्रहों के बीच लाभ योग (Sextile) अथवा त्रिएकादश योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग अवसर, नवाचार, भाग्योदय, ज्ञान और अप्रत्याशित सकारात्मक बदलावों का संकेत देता है।

Guru-Arun Triekadash Yog 2026  त्रिएकादश योग से किनको लाभ होगा

त्रिएकादश योग से किनको लाभ होगा

वर्तमान समय में गुरु कर्क राशि में स्थित हैं, जहां उन्हें उच्च का बल प्राप्त होता है। वहीं, अरुण ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु विस्तार, ज्ञान, धर्म, भाग्य और समृद्धि के कारक हैं, जबकि अरुण अचानक परिवर्तन, नई तकनीक, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अप्रत्याशित अवसरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह 60 डिग्री के सामंजस्यपूर्ण संबंध में आते हैं तो व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियां मिल सकती हैं, जो भविष्य की दिशा बदलने वाली साबित हों। यह योग विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा जो शिक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल क्षेत्र, निवेश, शोध, विदेश या नए व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

End of Feed