June 2023 Shubh Muhurat: जून के शुभ दिन - एक ही दिन गृह प्रवेश मुहूर्त, जानें कितने हैं घर खरीद व विवाह मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 07:05 PM IST

June Shubh Muhurat 2023 (जून 2023 विवाह मुहूर्त): इस साल जून महीने में मांगलिक कार्यों के लिए कुछ खास दिन बन रहे हैं। यहां आप जून 2023 के शुभ दिन देख सकते हैं। इस मास में सिर्फ एक ही दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं, शादी विवाह और घर मकान खरीदने के लिए कई दिन शुभ हैं। यहां जानिए जून 2023 के विवाह शुभ मुहूर्त और जून 2023 शुभ मुहूर्त गृह प्रवेश के।

June Shubh Muhurat 2023 (जून 2023 विवाह मुहूर्त): हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहुर्त जानना जरूरी होता है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहुर्त पर कार्य करने से कार्य में अड़चन नहीं आती है। अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून प्रारंभ होने को है। ऐसे में अगर आप भी इस महीने कोई मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं तो आपको शुभ मुहुर्त की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। दरअसल, जून में विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण आदि मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही इसी महीने से चातुर्मास भी लगने वाले हैं, जिसके बाद से 5 महीने तक आप कोई भी शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे।

june 2023 shubh muhurat, june ke shubh din, june muhurat

June Shubh Muhurat 2023 (जून 2023 विवाह मुहूर्त)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। तो चलिए जून माह में चातुर्मास से पहले विवाह, गृह प्रवेश या खरीदारी के लिए कौन-कौन से दिन शुभ हैं, आइए जानते हैं।

End of Feed