जब टूटने लगे हिम्मत, तो जया किशोरी की यह प्रेरणादायक कहानी जरूर याद रखें

Jaya Kishori Motivational Speech: जीवन में कई बार ऐसे क्षण आते हैं जब हम थक जाते हैं, उम्मीद खो बैठते हैं, और लगता है कि अब आगे बढ़ना संभव नहीं। लेकिन हम नहीं जान पाते कि क्या पता अगले ही पल हमें उस कार्य में सफलता मिल जाए।

Jaya Kishori Motivational Speech: प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने अपने प्रवचनों में एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सुनाई है, जो हमें सिखाती है कि हार मानना समाधान नहीं, बल्कि हिम्मत रखना ही असली जीत है। जया किशोरी ने एक कहानी के जरिए ये समझाने की कोशिश की है कि सफलता उसे ही मिलती है जो आखिरी दम तक कोशिश करता है क्योंकि मेहनत रंग जरूर लाती है। किसी को जल्दी तो किसी को देर से लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलता है। जया किशोरी ने इस बात को एक कहानी के जरिए समझाने की कोशिश की है...

जया किशोरी इस प्रेराणादायक कहानी के बारे में बताते हुए कहती हैं कि एक समय की बात है एक राज्य था। जिसके राजा के सभी मित्र राज्यों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। जिस वजह से सभी राज्य उनके लिए आए दिन कुछ न कुछ भेजते रहते थे। कभी गहनें, कभी वस्त्र या कभी खाने-पीने की चीजें। एक दिन उनके दरबार में एक विदेशी मेहमान आया और उसने जाते समय राजा की मेहमान नवाजी से खुश होकर उन्हें एक पत्थर उपहार में दिया।

End of Feed