Jaya Kishori: क्या ऐसे लड़के से शादी करेंगी जया किशोरी, जो उनकी ये शर्त करेगा पूरी?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 27, 2023, 11:38 AM IST

Jaya Kishori Marriage: कथावाचक जया किशोरी की शादी को लेकर लोग काफी सर्च करते हैं। ऐसे में जानिए जया किशोरी के अपनी शादी को लेकर क्या विचार हैं और उन्होंने इसे लेकर क्या शर्त रखी है।

Jaya Kishori Marriage Life: जया किशोरी भारत की मशहूर कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इस खूबसूरत कथावाचिका ने बेहद ही कम उम्र में अपनी वो पहचान बना ली है जिसके लिए लोगों को कई साल लग जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जया जब 6 साल की थीं तभी से इनका झुकाव अध्यात्म की दुनिया की तरफ चला गया था। इन्होंने बेहद ही कम उम्र में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्त्रोत याद कर लिए थे। जया किशोरी अपने भजनों, कथाओं के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जानिए जया किशोरी के अपनी शादी को लेकर क्या विचार हैं।

jaya kishori marriage news

Jaya Kishori Marriage: क्या इस एक शर्त पर शादी करेंगी जया किशोरी? (Photo- Jaya Kishori Facebook)

क्या जया किशोरी शादी करेंगी? (Will Jaya Kishori Get Married?

जया किशोरी ने कई बार इस बात को लेकर अपने खुलकर विचार रखे हैं। उनका कहना है कि हां वो शादी जरूर करेंगी। क्योंकि वो भी एक सामान्य युवती की तरह ही हैं। जो शादी भी करेंगी लेकिन उसमें अभी समय है। जया किशोरी के पिता भी उनकी शादी की बात कई बार कह चुके हैं।

किससे शादी करेंगी जया किशोरी? (Who will Jaya Kishori marry?)

जया किशोरी किससे शादी करेंगी इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त जरूर रखी है। संस्कार टीवी द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में जया किशोरी ने बताया कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होगी तो ज्यादा उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो कभी भी अपने घर आकर खा सकेंगी। लेकिन अगर उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके माता-पिता भी उसी जगह आस-पास शिफ्ट हो जाएं।

शादी से डरती हैं जया किशोरी (Jaya Kishori On Marriage)

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शादी करके किसी और के घर जाना पड़ेगा। आगे जया किशोरी कहती हैं कि अपने माता पिता के बिना वो अपनी लाइफ नहीं सोच सकती।

End of Feed