Jaya Ekadashi Puja Vidhi: जया एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, यहां जानें पूरा नियम

Jaya Ekadashi 2024 Puja Vidhi: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत किया जाता है।ऐसा माना जाता है जया एकादशी का व्रत करने से पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन किस विधि से करें पूजा।

Jaya Ekadashi 2024 Puja Vidhi (जया एकादशी पूजा विधि): माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में विजय प्राप्त होती है। जया एकादशी के महत्व का उल्लेख पद्म पुराण और भविष्योतर पुराण दोनों में किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिर ने इस दिन का महत्व बताते हुए कहा था कि इस दिन व्रत करने से ब्रह्महत्या जैसे पापों से मुक्ति मिल जाती है। जया एकादशी भगवान शिव और भगवान विष्णु के भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है। जया एकादशी का व्रत करने से पिशाय योनि से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कब है जया एकादशी और क्या है इसकी पूजा विधि।

Jaya Ekadashi 2024 Puja Vidhi

Jaya Ekadashi 2024 (जया एकादशी डेट )

जया एकादशी का व्रत इस बार 20 फरवरी 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस व्रत के दिन आयुष्मान योग के अलावा त्रिपुष्कर योग और प्रीति योग का भी अभ्यास किया जाता है। इस कारण से जया एकादशी के दिन व्रत करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।

End of Feed