January Grah Gochar 2025: जनवरी के महीने में ये ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

January Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सारे ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानें जनवरी 2025 में कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

January Grah Gochar 2025: साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। साल 2025 का पहला महीना जनवरी ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर इन गोचर का अशु प्रभाव पड़ता है। जनवरी के महीने में बुध ग्रह समेत ये ग्रह गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि जनवरी के महीने में कौन से ग्रह कब अपनी राशि बदलेंगे।

January Grah Gochar 2025 (जनवरी ग्रह गोचर 2025)

जनवरी के महीने में बुध देव 04 जनवरी 2025 को वृश्चिक राशि निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं 24 जनवरी को फिर बुध देव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 28 जनवरी 2025 को धन विलास के कारक शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

End of Feed