January 2024 Pradosh Vrat Date: हर महीने में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष की और दूसरी शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि। त्रयोदशी तिथि के दिन ही प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में व्रत, पूजा, उपवास आदि पर बहुत जोर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति सच्चे मन से व्रत रखता है तो वह जो चाहे हासिल कर सकता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय में पूजा करना उचित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी में किस- किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
January 2024 Pradosh Vrat Date (जनवरी प्रदोष व्रत डेट)
जनवरी महीने का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी मंगलवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत पौष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ेगा। मंगलवार दिन होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।जनवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी को होगा। ये व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। ये व्रत भी मंगलवार को इसलिए इसको भी भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।
