January 2024 Panchak Date (जनवरी में पंचक कब है): पंचांग अनुसार हर महीने में 5 ऐसे अशुभ दिन आते हैं जिन्हें पंचक के नाम से जाना जाता है। जनवरी में पंचक 13 से 18 तारीख तक रहेगा। ये पंचक शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है इसलिए मृत्यु पंचक कहलाएगा। जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तो उसी समय पंचक लगते हैं। जानिए पंचक में क्या नहीं करना चाहिए।
January 2024 Panchak Date
January 2024 Panchak Date (जनवरी में पंचक कब है)
जनवरी में पंचक का प्रारंभ 13 तारीख की रात में 11 बजकर 35 मिनट से होगा और इसका समापन 18 जनवरी की सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर होगा। पंचक शनिवार से शुरू हो रहा है इसलिए ये मृत्यु पंचक होगा।
पंचक क्या है (Panchak Kya Hai)
27 में से 5 ऐसे नक्षत्र हैं जिनके विशेष संयोग से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। यह समय शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होता। इसी कारण कुछ विशेष कार्यों को करने से पहले पंचक का विशेष ध्यान रखा जाता है। जब चंद्रमा अपनी गति करते हुए कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तो उसी समय पंचक रहता है।
पंचक का महत्व (Panchak Ka Mahatva)
हिंदू संस्कृति में कोई भी शुभ काम पंचक में नहीं किया जाता। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस समय पर किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए पंचक का विशेष ध्यान रखा जाता है।
मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak)
कहते हैं इस पंचक के दौरान मृत्यु तुल्य कष्टों की प्राप्ति हो सकती है और ये पंचक सबसे अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कामों को करने से बचना चाहिए।
