Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 जनवरी 2023 का राशिफ़ल-
Aaj ka Rashifal , 31 January 2023
आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ,चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य मकर में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है।मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -
1.मेष- सूर्य कर्म भाव में व चन्द्रमा द्वितीय में हैं।द्वादश गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
2.वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्रों का दान करें।शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
3.मिथुन- जाँब में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
4.कर्क- चंद्रमा इस राशि से एकादश जाँब के लिए बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में पीपल व बरगद का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
5.सिंह- जाँब में विवाद की संभावना है।जाँब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। हनुमान जी की उपासना करें।
6.कन्या- वृष में चन्द्रमा व कुम्भ का शनि व्यवसाय के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।
7.तुला- आज जाँब में लाभ की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।पॉलिटीक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है।मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये।
8.वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि से तृतीय व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा की शुभता बढ़ती है।
9.धनु- सूर्य का इस राशि से द्वितीय ,चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।
10. मकर- चन्द्रमा का शिक्षा भाव में गोचर शुभ है । द्वितीय शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।
11.कुंभ- सूर्य द्वादश,चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। राहु व शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य एकादश व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है।द्वादश शनि न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।
