Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 जनवरी 2023 का राशिफल-
Horoscope Today , 27 January 2023
आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सूर्य अभी मकर व गुरु मीन में है। शनि कुम्भ में गोचर रत हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
1.मेष- आज बुध व शुक्र तथा द्वादश चन्द्रमा व गुरु आध्यात्म में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।नारंगी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
2.वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।
3.मिथुन- शनि कुम्भ व चन्द्रमा गुरु शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।
4.कर्क- सूर्य इसी राशि से सप्तम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।आसमानी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से सप्तम शुभ रहेंगे।इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
6.कन्या- शनि व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जाँब के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
7.तुला- सूर्य इसी राशि से पँचम तथा चन्द्रमा-गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर उन्नयन संभव है।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शिव मंदिर में पीपल का वृक्ष लगाएं।
8.वृश्चिक- शनि चतुर्थ भाव में रहकर व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु -चन्द्रमा पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है ।मेष व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
9.धनु- आज चन्द्रमा व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।राजनीति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है।सूर्य व शुक्र इसी राशि में शुभ हैं।उड़द का दान करें।
10 .मकर- शनि द्वितीय तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला रंग शुुभ है।
11 .मकर- सूर्य मकर में व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा व गुरु मीन में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।
12 .मीन- सूर्य इसी राशि से एकादश व गुरु-चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं।जाँब में उन्नति होगी। बुध व गुरु आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तक का दान करें।
