Holika Dahan Puja Samagri List In Hindi: होलिका दहन की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। इसलिए इस पूजा में सभी सामग्रियों का होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी होलिका दहन की सामग्री (Holika Dahan Ki Samagri) के बारे में खोज कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि होली की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा। बता दें इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन रात 11:13 से 12:27 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। यहां जानें होलिका दहन पूजा सामग्री लिस्ट।
Holika Dahan Puja Samagri
Holika Dahan Samagri List In Hindi (होलिका दहन सामग्री लिस्ट)
- होलिका और प्रहलाद की मूर्तियां
- हल्दी
- मूंग
- मीठे बताशे
- रंग
- अबीर
- फूल माला
- गंगा जल
- पुष्प
- रोली चंदन
- सात प्रकार के अनाज व गेहूं की बालियां
- कच्चा सूत
- मिठाइयां
- होली पर बनने वाले पकवान
होलिका दहन क्यों किया जाता है (Holika Dahan Kyu Kiya Jata Hai)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार होलिका दहन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और परिवार में सुख-शांति आती है। होलिका दहन की राख को भी बेहद पवित्र माना जाता है इसलिए इस राख से जुड़े कई तरह के उपाय किए जाते हैं। मान्यता है होलिका दहन की राख को किसी कपड़े में रखकर घर के पूजा स्थान पर या किसी भी पवित्र स्थान में रखने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
2024 में होलिका दहन कब किया जाएगा (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024)
होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में किसी भी समय होलिका दहन कर सकते हैं।
