Holika Dahan Ki Rakh Ke Upay In Hindi (होलिका दहन की राख के उपाय): होलिका दहन के दिन महिलाएं होली की पूजा करती हैं। फिर शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई जाती है। कहते हैं होलिका दहन करने से घर परिवार से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होलिका की अग्नि को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसलिए इससे जुड़े कई तरह के उपाय किए जाते हैं। यहां हम आपको होलिका की राख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
Holika Dahan Ki Rakh Ka Kya Karen
होलिका दहन की राख के उपाय (Holika Dahan Ki Rakh Ke Upay In Hindi)
पहला उपाय- होलिका दहन की राख के साथ थोड़ी सी राई और थोड़ा सा नमक मिला लें। फिर इसे एक साफ़ बर्तन में रखें। मान्यता है इस उपाय से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा अवश्य खत्म हो जाती है। जिससे जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है।
दूसरा उपाय- अगर आप आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो होलिका की राख अपने घर में लेकर आयें और उसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें। कहते हैं ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर हो जाता है। साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस उपाय से गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल जाता है।
तीसरा उपाय- माना जाता है कि होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से 27 देवता संतुष्ट होते हैं। ध्यान रखें कि इस राख को हमेशा बाएं से दाएं और लगाएं। ऐसा करने से जीवन के सभी रोग, शोक, भय दूर हो जाएंगे।
चौथा उपाय- होलिका दहन की राख को एक पोटली में भरकर उसे घर की तिजोरी में रख लें। कहते हैं ऐसा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगेगी। आप चाहें तो इसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं।
पांचवां उपाय- अगर किसी इंसान को टोने-टोटके या नजर दोष की समस्या है तो इस राख का तिलक लगाने से भी आपको इस भय से मुक्ति मिल जाएगी।
