LIVEहोलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू, जान लें पूजा विधि, मंत्र, कथा और कहानी

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू, जान लें पूजा विधि, मंत्र, कथा और कहानी
इस साल होलिका दहन पर्व 24 मार्च को यानी आज मनाया जा रहा है। तो वहीं इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन भद्रा काल में भूलकर भी होलिका दहन नहीं करना चाहिए। पंचांग अनुसार इस साल होलिका दहन के दिन शाम 6 बजकर 33 मिनट से रात 10 बजकर 6 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में भद्रा समाप्ति के बाद ही होलिका जलाई जाएगी।
Holika Dahan 2024 City Wise Puja Timing Check Here
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2024 (Holika Dahan Muhurat 2024)
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से देर रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि अवधि 01 घण्टा 14 मिनट की है। शाम के समय होलिका दहन का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
होलिका दहन की अग्नि में क्या चीजें डालें
होलिका दहन पर भद्रा (Bhadra On Holika Dahan 2024)
होलिका दहन पर भद्रा पूंछ शाम 06 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। वहीं भद्रा मुख शाम 07 बजकर 53 मिनट से रात 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी।
होलिका दहन पूजन सामग्री 2024 (Holika Dahan Pujan Samagri 2024)
कच्चा सूती धागा, धूप, फूल, गाय के गोबर से बनी माला, बताशे, नया अनाज, मूंग की साबुत दाल, नारियल, अक्षत, गुलाल पाउडर, रोली, हल्दी का टुकड़ा और एक कटोरी पानी।
होलिका दहन की पूजा कैसे करें? (Holika Dahan Puja Kaise Karen)
होलिका दहन करने वाली जगह को अच्छे से साफ करें और वहां सूखी लकड़ी, गोबर के उपले, सूखे कांटे आदि सभी सामग्री रख लें। फिर होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। इसके बाद नरसिंह भगवान की पूजा करें। फिर शाम होने पर अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दोबारा पूजा करें। फिर होलिका जलाएं। होलिका की तीन परिक्रमा करें। परिक्रमा के दौरान भगवान नरसिंह का ध्यान करें और अग्नि में 5 अनाज डालें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि परिक्रमा करते समय आपको कच्चे सूत को होलिका में लपेटना है साथ ही अर्ग्य भी देनी है। इसके बाद गोबर के उपले, चने की बालों, जौ, गेहूं इत्यादि चीजें होलिका में डालें। आखिरी में होलिका में गुलाल डालें और जल चढ़ाएं।
होलिका दहन की कहानी
पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यपु ने अपने बेटे को दंडित करने के लिए, अपनी बहन होलिका से मदद मांगी, जो आग से प्रतिरक्षित थी. उनके पास एक चुनरी है, जिसे पहनकर वह आग के बीच बैठ सकती हैं जिसे ढकने से आग का कोई असर नहीं होताय हिरण्यकश्यपु और होलिका ने प्रह्लाद को जिंदा जलाने की योजना बनाई
holika dahan sanskrit shlok
होलिकाया: हार्दिकशुभाशयाः।। निरामयं जीवनसंविधानम्। ददातु ते मांगलिकं विधानम्।। सर्वेभ्य: होलिका पर्वण्: हार्दिक्य शुभकामना:।
होलिका दहन की शुभामनाएं
अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत कासंदेश देने वाले होलिका दहन के अवसर परआप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
होलिका दहन मंत्र
ॐ होलिकायै नम: और गंध-अक्षत इत्यादि चढ़ाएं। 'ॐ प्रह्लादाय नम:' बोलकर फिर गंध अक्षत चढ़ाएं। 'ॐ नृसिंहाय नम:' बोलकर फिर गंध अक्षत चढ़ाएं।
Holika Dahan Time (होलिका दहन टाइम)
होलिका दहन आज रविवार 24 मार्च 2024 को होगा। होलिका दहन मुहूर्त का शुभ समय 24 मार्च को रात 11:13 बजे से 12:44 बजे तक है, जिसकी अवधि 1 घंटा 32 मिनट है
होलिका कितने बजे जलेगी
होलिका दहन से पूर्व सभी को हल्दी व चावल को पीसकर उबटन लगाकर उसे छुड़ाने के बाद होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। इस साल रविवार, 24 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:12 बजे से 12:28 तक है।
Holika Dahan Quotes In Sanskrit (होलिका दहन कोट्ज संस्कृत में)
वर्णानां पर्व इदं सर्वेभ्यः हर्षोल्लासप्रदं भवेदिति कामये। ...अयं होलीमहोत्सवः भवत्कृते भवत्परिवारकृते च ...यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन। ...होलिका पर्व शुभकामना
Holi Jalane Ka Shubh Muhurat 2024: होली जलाने का समय कितने बजे है
ऐसे में रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार,रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर दहन समाप्त होगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।
Song For Holika Dahan
https://www.youtube.com/watch?v=mv_Xwwiyfv0
Holika Dahan Me Najar Kaise Utare (होलिका दहन में नजर कैसे उतारें)
होलिका दहन से पूर्व सूत से अपने शरीर को नापें और फिर उसे 7 फोल्ड में करके दहन में फेंक दें। ऐसा करने से भी खराब नजर उतर जाती है।
Holika Dahan ka Samay Kya Hai
होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही किया जाता है. ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 25 मार्च को रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए कुल समय 1 घंटा 14 मिनट मिल रहा है
Holi Puja ka Shubh Muhurat 2024 (होली पूजा का शुभ मुहूर्त)
24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है।
Holika Dahan Ke Puja Kaise Karen (होलिका दहन की पूजा कैसे करें)
सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें. अब रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं. फिर होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें. होलिका माई को जल अर्पित करें और सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें
Holika Dahan Puja Vidhi (होलिका दहन पूजा विधि)
कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटना चाहिए। फिर लोटे का शुद्ध जल और पूजन की अन्य सभी वस्तुओं को प्रसन्नचित्त होकर एक-एक करके होलिका को समर्पित करें। रोली, अक्षत व फूल आदि को भी पूजन में लगातार प्रयोग करें। गंध-पुष्प का प्रयोग करते हुए पंचोपचार विधि से होलिका का पूजन किया जाता है।
होली पूजन का शुभ मुहूर्त 2024
भद्रा की समाप्ति के बाद 24 मार्च को मध्य रात्रि 11:13 से मध्य रात्रि 12:33 तक होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है. ऐसे में होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 20 मिनट मिलेगा, जोकि शुभ समय है।
Holika Dahan Ke Kahani (होलिका दहन की कहानी)
राणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यपु ने अपने बेटे को दंडित करने के लिए, अपनी बहन होलिका से मदद मांगी, जो आग से प्रतिरक्षित थी। उनके पास एक चुनरी है, जिसे पहनकर वह आग के बीच बैठ सकती हैं जिसे ढकने से आग का कोई असर नहीं होताय हिरण्यकश्यपु और होलिका ने प्रह्लाद को जिंदा जलाने की योजना बनाई।
Holika Dahan Me Kya Dalen
होलिका दहन की अग्नि में गेंहू की बालियां, गोबर के उपले और काले तिल डालें. इस अग्नि की तीन बार परिक्रमा करें. इसके बाद अग्नि को प्रणाम करके अपनी मनोकामनाएं कहें।
होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या न करें (What to do on Holika Dahan 2024)
होलिका दहन के दिन स्नान करके और साफ कपड़े पहनें. अलाव के लिए एक स्वच्छ स्थान चुनें, आग में जलाने के लिए लकड़ी, पत्ते, गाय के गोबर के उपले, तिल, सूखा नारियल और गेहूं के दाने इकट्ठा करें.होलिका दहन में अर्पित की जाने वाली वस्तुओं में फूल, मिठाइयां, नारियल, गेंहू, और बुराई को दूर करने वाली अन्य शुभ वस्तुएं शामिल करें. होलिका दहन करने से पहले उसकी पूजा जरूर करें.होलिका दहन के दिन तामसिक चीजें जैसे मांस और शराब का सेवन करने से बचें और परंपरा के अनुसार काले या नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें.होलिका दहन के दिन पैसे उधार देने से बचें, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है और ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है.
Aaj Holika Dahan ka Samay Kya Hai
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है?होलिका दहन 2024 मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Time)होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही किया जाता है. ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 25 मार्च को रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए कुल समय 1 घंटा 14 मिनट मिल रहा है
होलिका पूजा थाली (Holika Puaj Thali)
होलिका पूजन कुछ विशेष सामग्री के बगैर बिल्कुल अधूरा माना जाता है। इसमें एक लोटा जल, गोबर के उपलों से बनी माला, रोली, अक्षत, अगरबत्ती, फल, फूल, मिठाई, कलावा, बताशा, गुलाल पाउडर, नारियल, हल्दी की गांठ, मूंग दाल, और साबुत अनाज पूजा की थाली में जरूर रखें। होलिका दहन में सूखी लकड़ियां या झाड़ जलाने की परंपरा होती है।