Holika Dahan 2024: होलिका दहन का पर्व हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन भद्रा का साया होने के कारण होलिका दहन रात में 11 बजकर 15 मिनट के बाद किया जाएगा। इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत होलिका दहन के दिन के लिए बहुत से टोटके बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की राख से कुछ उपायों को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन की राख से क्या करना चाहिए।
होलिका दहन की राख का क्या करें
आय को बढ़ाने के लिएयदि आप अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो होलिका दहन की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपका पर्स कभी भी खाली नहीं होगी और इसके साथ आपकी इनकम भी बढ़ेगी।
पैसों की तंगी को दूर करने के लिए
अगर आप पैसों की तंगी से दूर हो गए हैं तो होलिका दहन की राख को किसी लाल कपड़े में तांबे के सिक्के के साथ अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी और आपकी खाली तिजोरी को हमेशा धन- धान्य से भरी रखेंगी।
रोग से मुक्ति के लिए
यदि आप काफी लंबे समय से किसी रोग से ग्रस्त हैं तो होलिका दहन के दिन एक पान के पत्ते में बताशा और लौंग रखकर होलिका की अग्नि में डाल दें। इसके बाद उस राख को घर ले जाकर बिमारी व्यक्ति के शरीर पर मल दें। ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिल सकती है।
शनि दोष से बचने के लिए
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन होलिका की राख को जल में मिलाकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें। ये काम आप 7 सोमवार तक लगातार करें। ऐसा करने से आपको शनि दोष से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ में शिव जी की कृपा भी आप पर बनेगी।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए
यदि आप बिजनेस से जुड़े व्यक्ति हैं और आपको अपने बिजनेस में तरक्की चाहिए तो होलिका दहन के समय उस स्थान पर हरे रंग का गुलाल छिड़क दें और माता लक्ष्मी से बिजनेस में तरक्की के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपने व्यापार में वृद्धि होगी।
