Holika Dahan 2024 Do's and Don'ts (होलिका दहन पर क्या करें और क्या ना करें): इस साल होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे होलिका दहन भद्रा काल में नहीं किया जाता है। इस साल होलिका दहन पर भद्रा शाम 6 बजकर 33 मिनट से रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में होलिका दहन रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक के बीच किया जा सकेगा। यहां आप जानेंगे होलिका दहन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Can We Eat Non Veg on Holika Dahan
होलिका दहन पर नॉनवेज खा सकते हैं (Can We Eat Non Veg on Holika Dahan)
होलिका दहन के दिन भूल से भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। कहते हैं जो लोग इस दिन मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं उन्हें जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
होलिका दहन के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Holika Dahan 2024 Do's and Don'ts)
- होलिका दहन के दिन नॉनवेज खाने से बचें।
- होलिका दहन के दिन सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- होलिका दहन की पूजा करते समय अपना सिर ढक कर रखना चाहिए।
- होलिका जलते हुए नव-विवाहित महिलाओं को नहीं देखना चाहिए।
- होलिका दहन अपनी सास या बहू के साथ नहीं देखना चाहिए।
- इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं करना चाहिए।
- होलिका दहन पर शांत और सन्नाटे वाली जगह जैसे जाने से बचें।
- लड़ाई झगड़ा न करें।
- नव विवाहित स्त्रियां ससुराल में होलिका दहन न देखें।
- गर्भवती महिलाएं न करें होलिका की परिक्रमा।
- होलिका दहन के दिन बाल खुले न छोड़ें।
- होलिका दहन के दिन किसी अन्य के घर में भोजन न करें।
- होलिका दहन के दिन किसी को पैसे उधार न दें।
होलिका दहन की विधि (Holika Dhana Ki Vidhi)
होलिका दहन की अग्नि अपने घर के किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से प्रज्वलित करवाएं। इस अग्नि में फसल सेंके और फिर इसे अगले दिन अपने परिवार वालों के साथ ग्रहण करें। कहते हैं होलिका दहन के दिन जो भी व्यक्ति ये उपाय करता है उसके जीवन से निराशा और दुख दूर हो जाते हैं।
