Holika Dahan 2024: भोलेनाथ के पैर ना जल जाएं, इस डर से यहां के लोग नहीं करते होलिका दहन, सदियों से चली आ रही परंपरा

Holika Dahan 2024: इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को है और उससे पहले 24 तारीख को होलिक दहन किया जाएगा।

Holika Dahan 2024: पूरे देश में होली खुमारी छा चुकी है। बाजार मोहल्ले होली के रंग में रंगे दिख रहे हैं। तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे दिख रहे हैं। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को है और उससे पहले 24 तारीख को होलिक दहन किया जाएगा। गली-मोहल्लों में होलिका सज भी चुकी है। हिंदू धर्म में होलिका दहन की काफी मान्यता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां होलिका दहन नहीं होता है। ऐसा ही एक गांव है यूपी के सहारनपुर जिले में। यहां के लोग एक डर के कारण होलिका दहन नहीं करते हैं।

Holika Dahan Date and Time

होलिका दहन 2024

सहारनपुर के इस गांव का नाम है बरसी। होलिका दहन वाले दिन इस गांव में सन्नाटा पसरा रहता है। होलिका दहन के लिए यहां के लोग पड़ोस के गांव में जाते हैं। वहीं होलिका दहन के दूसरे दिन अपने गांव में रंग खेलते हैं। दरअसल इस गांव के लोगों का मानना है कि अगर यहां पर होलिका दहन किया जाएगा तो भगवान शिव के पैर जल जाएंगे। इसी डर से यहां के लोग होलिका दहन नहीं करते।

End of Feed