Holika Dahan 2024 Date and Time: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होलिका दहन का पर्व होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। होली का त्योहार सांस्कृतिक, धार्मिक त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम प्रकट करते हैं। होलिका दहन का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। होलिका दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार क्या होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त। यहां जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त।
Holika Dahan 2024 Date and Time (होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 25 मार्च को 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 24 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात के 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस समय में होलिका दहन किया जा सकता है।Holika Dahan 2024 Bhadra Muhurat (होलिका दहन पर भद्रा का साया)
होलिका दहन के दिन भद्राकाल सुबह 09:55 मिनट से रात 11:12 तक रहेगा। इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।किस शहर में होगा होलिका दहन का क्या मुहूर्त (In which city will Holika Dahan be celebrated and what is the auspicious time?)
| दिल्ली | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। |
| यूपी | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। |
| हरियाणा | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। |
| कानपुर | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 12 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। |
| गोरखपुर | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 12 मिनट से लेकर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। |
| इंदौर | 24 मार्च को रात के 11 बजकर 12 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। |
