Holi Bhai Dooj Tilak Time Today, भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाने के बाद, द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। आज 5 मार्च को होली के बाद भाई दूज मनाई जा रही है। हर साल में दो बार भाई दूज सेलिब्रेट की जाती है और होली के बाद वाली भाई दूज को भारत्य द्वितीया कहा जाता है। होली के रंगों के बाद मनाया जाने वाला खास पर्व होली भाई दूज भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। आइए जानते हैं आज भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है, होली के बाद भैया दूज का टीका कब लगाएं, भाई दूज टाइम।
भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है, holi bhai dooj shubh muhurat
होली के बाद भाई दूज कब और क्यों मनाते हैं
परंपरा के अनुसार धुलंडी के बाद आने वाली द्वितीया तिथि को भाई-बहन के प्रेम को समर्पित दिन माना जाता है। इस दिन बहन भाई की आरती उतारकर तिलक लगाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। आज 5 मार्च को होली 2026 के बाद वाली भाई दूज मनाई जाएगी।
भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन और धुलंडी के बाद आने वाली होली भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ समय सामान्यतः सुबह से दोपहर तक माना जाता है। होली भाई दूज की द्वितीया तिथि 4 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरू हो चुकी है। और इसका समापन 5 मार्च यानी की आज शाम को 5 बजकर 3 मिनट पर होगा। ऐसे में आप अपने भाई को इस समय अवधि के बीच में तिलक लगाकर आरती कर सकती हैं।
5 मार्च आज के शुभ मुहूर्त क्या हैं
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:28 बजे से 06:42 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से 03:16 बजे तक
आज 5 मार्च के शुभ मुहूर्त ये हैं, इसमें अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त में तिलक करना भी सबसे अच्छा और बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। भाई दूज के तिलक के बाद विधिवत आरती करने से भाई और बहन के बीच का रिश्ता, सदा के लिए प्यार, स्नेह और सम्मान से भर जाता है। आज के शुभ मुहूर्तों में आप भी अपने भाई को तिलक लगाकर भाई दूज की पूजा का विधान अवश्य ही पूरा करें।
