Holi 2027 Date: 2027 में होली कब है, जानें 21 या 22 मार्च में से कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार

Holi 2027 Date: होली का पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। यहां देखें कि 2027 में होली कब मनाई जाएगी। अगले साल किस दिन तारीख पर रंग खेला जाएगा।

Holi 2027 Date: होली भारत का ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रहता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला यह पर्व सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं बल्कि खुशियों, मेल-मिलाप और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। साल 2027 में होली की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर होली 21 मार्च को मनाई जाएगी या 22 मार्च को। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होली दो दिनों तक मनाई जाएगी, लेकिन दोनों दिनों का महत्व अलग-अलग है।

holi 2027 date, holi phots, holi images

2027 में होली कब मनाई जाएगी

2027 में होली कब है

रंगों से खेलने वाली होली, जिसे धुलंडी या रंगवाली होली कहा जाता है, सोमवार, 22 मार्च 2027 को मनाई जाएगी। यही वह दिन होता है जब लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं और रंगों के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 21 मार्च 2027 को शाम 06 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगी। और पूर्णिमा तिथि 22 मार्च को शाम 04 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसलिए पूरे दिन रंग खेलने और उत्सव मनाने का शुभ समय रहेगा।

End of Feed