Havan Time Navratri 2026: नवरात्रि पर हवन कब करें, 20 अक्टूबर को क्या है नवरात्रि हवन का शुभ मुहूर्त, जानें सही समय और विधि

Navratri Havan Time 2026 October: नवरात्रि 2026 का हवन कब करें? जानें 20 अक्टूबर 2026 को नवमी हवन का शुभ मुहूर्त, दशमी तिथि का समय, हवन विधि और कलश विसर्जन की जानकारी।

Dashmi Havan Muhurat 2026 October, दशमी हवन का समय: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने के बाद भक्त हवन और कन्या पूजन के साथ अपनी आराधना पूरी करते हैं। कई घरों में अष्टमी पर हवन होता है तो कुछ परिवार नवमी या दशमी के दिन हवन करके नवरात्रि का समापन करते हैं। इस बार तारीखों को लेकर थोड़ा असमंजस है। वजह यह है कि 20 अक्टूबर को सुबह नवमी तिथि रहेगी और दोपहर में दशमी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सवाल है कि दशमी का हवन कितने बजे करना चाहिए? क्या 20 अक्टूबर को सुबह हवन कर सकते हैं या दशमी तिथि लगने का इंतजार करना होगा? आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में नवरात्रि हवन का सही समय और पूजा की विधि।

Havan Time Navratri 2026

शारदीय नवरात्रि का हवन कब करना है, नोट करें डेट और टाइम (AI Image)

नवरात्रि का हवन कब है 2026 में (Navratri Havan Date 2026)

इस साल शारदीय नवरात्रि की विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी।

End of Feed