Hatalika Teej Mantra: हरतालिका तीज पर करें ये इन विशेष मंत्रों का जाप, गौरी-शंकर का मिलेगा आशीर्वाद

Hatalika Teej Mantra: हरतालिका तीज के व्रत का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है। इस साल कब है हरतालिका तीज व्रत। हरतालिका तीज के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। यहां देखें मंत्र।

Hatalika Teej Mantra: इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को है। इस दिन विवाहित महिलाएं दाम्पत्य सुख की कामना करती हैं। कई जगह पर कुंवारी लड़किया भी सुयोग्य वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत और पूजा करती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं घर में मिट्टी से गौरी शंकर की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शंकर का पति रूप में पाने के लिए ये व्रत किया था। ऐसे में अखंड सौभाग्य की चाहत रखने वाली महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत करना चाहिए। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।

Hatalika Teej Mantra

Hatalika Teej Mantra

हरतालिका तीज मंत्र (Hatalika Teej Mantra)

पार्वती मंत्र

ॐ पार्वत्यै नमः

ॐ उमाये नमः

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

End of Feed