Hariyali Teej 2023 : हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में हरियाली तेीज के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार के दौरान, विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार की लंबी उम्र, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। हरियाली तीज व्रत इस साल 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। परंपरा के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत करने से महिला के पति के सामने आने वाली सभी संभावित बाधाएं तुरंत दूर हो जाती हैं। यदि किसी विवाहित महिला के पति पर शनि या उप-शनि दोष है, तो त्योहार के दौरान कुछ उपाय करने से शनि दोष समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही पति की आयु भी बढ़ती है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन क्या उपाय करने चाहिए।
hariyali teej upay
Hariyali Teej Upay
शिवलिंग का करें लेप
हरियाली तीज त्योहार पर विवाहित महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस त्यौहार के अवसर पर, विवाहित महिलाएं सुबह के समय गंगा जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का लेप करती हैं, तो उनके पति को शनि से जुड़े दोषों से छुटकारा मिलता है। इस दिन विवाहित महिलाओं को शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम करना चाहिए और उन्हें सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए।
गाय की सेवा
हरियाली तीज के दिन गाय की सेवा करें। इस बार ये व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है, यदि आप के पति की कुंडली में शनि दोष है तो इस दिन काले कुत्ते की भी सेवा कर सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय और कुत्ते की सेवा करने से सारे दोष समाप्त हो जाएंगे।
नारियल से उतारें नजर
जिन सुहागिन स्त्रियों के पति पर शनि की छाया हो वो हरियाली तीज के दिन नारियल से अपने पति की नजर उतारें। जटा वाला नारियल लेकर कम से कम 21 बार अपने पति के ऊपर फेरे उसके बाद उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
लगातार ऐसा 5 शनिवार करने से सारे राहु और शनि दोष दूर हो जाएंगे।
