Ram Janmotsav Live from Ayodhya: रामनवमी पर अयोध्या में राम जन्मोत्सव, फूल बंगले में सजे रामलला, यहां देखें सीधा प्रसारण

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 30, 2023, 10:27 AM IST

Ram Navami 2023 Shri Ram Janmotsav Live from Ayodhya: रामनवमी के मौके पर आज अयोध्या में राम जन्मभूमि से समारोहों और विशेष पूजा का सीधा प्रसारण किया जा रहा। यहां जानें कि आप कहां और कैसे इस प्रसारण को लाइव देख सकते हैं।

Ram Navami 2023 Ram Janmotsav Ayodhya Live: अयोध्‍या (Ayodhya) में राम नवमी (Ram Navami 2023) के पर्व पर भव्‍य राम जन्‍मोत्‍सव की तैयारी है। राम लला अगले साल भव्‍य राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे, ऐसे में आखिरी बार यह आखिरी जन्‍मोत्‍सव अस्‍थाई मंदिर में हो रहा है। राम मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य डॉ अनिल मिश्र ने जानकारी दी कि राम जन्मोत्सव के लिए अस्‍थाई राम लला मंदिर को फूल बंगले सा सजाया जा रहा है और रंगोली बनाई गई है। मंदिर में दर्शन करने वाले एक लाख श्रद्धालुओं को विशेष फलाहारी प्रसाद दिया जाएगा।

Ram Janmotsav Live from Ayodhya: रामनवमी पर अयोध्या में राम जन्मोत्सव, फूल बंगले में सजे रामलला, यहां देखें सीधा प्रसारण

बता दें कि देशभर में रामनवमी की धूम है। चैत्र शुक्ल नवमी के दिन राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल नवमी के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर में हुआ था। अयोध्या वासी विशेष रूप से इस दिन को मनाते हैं। रामनवमी के अवसर पर राम जन्मभूमि और शेष अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह निर्धारित हैं। इस अवसर पर राम जन्मभूमि और शेष अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह निर्धारित हैं। राम जन्मभूमि के अंदर बने अस्थाई मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर आज लगभग 20-25 लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है।

End of Feed