'हनुमान' को संस्कृत में क्या कहते हैं? ऐसे बजरंगबली को मिला था ये चमत्कारी नाम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 23, 2024, 12:37 PM IST

भगवान हनुमान को केसरी नंदन, बजरंगबली, संकटमोचन, मारुति, महावीर, वायुपुत्र इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। लेकिन इन सभी में सबसे लोकप्रिय है हनुमान नाम। क्या है हनुमान नाम का अर्थ और कैसे केसरी नंदन बने हनुमान। इस बारे में जानेंगे इस आर्टिकल में।

Hanuman Naam Ka Arth: हनुमान नाम का संस्कृत अर्थ निकाला जाए तो इसका मतलब है एक जिसका मुख या जबड़ा बिगड़ा हुआ हो। तो वहीं इस नाम का एक मतलब ये भी है पवन देव के पुत्र, राम जी के भक्त और बंदर जनजाति के एक अग्रणी योद्धा। पौराणिक कथाओं अनुसार हनुमान जी के बचपन का नाम मारुति था। लेकिन बाल अवस्था में हुई एक घटना के कारण इनका नाम हनुमान पड़ गया। जानिए कैसे मारुति बन गए शक्तिशाली देवता हनुमान। इस बारे में जानते हैं।

Hanuman Name Meaning In Sanskrit

हनुमान को संस्कृत में क्या कहते हैं?

ऐसे बजरंगबली बनें हनुमान

कहते हैं एक बार हनुमान जी बाल अवस्था में सूर्य देव को फल समझकर उन्हें खाने के लिए दौड़े। तब इंद्र देव ने हनुमान जी को रोकने की खूब कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। तब मारुति को रोकने के लिए इंद्र देव ने उन पर वज्र से प्रहार किया। कहते हैं इस प्रहार की वजह से उनकी ठुड्डी टेड़ी हो गई थी। क्योंकि ठुड्डी को हनु कहा जाता है तो ऐसे केसरी नंदन का नाम पड़ा हनुमान।

End of Feed