Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi (हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त): भगवान हनुमान के जन्मदिवस को ही हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री राम भक्त हनुमान की विधि विधान पूजा की जाती है (Hanuman Ji Puja Vidhi)। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था इसलिए ही हनुमान जयंती पर ब्रह्ममुहूर्त में ही आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन शुरू हो जाता है जो सूर्योदय तक चलता है। कई स्थानों पर ये पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष के चौदवें दिन मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल हनुमान जयंती कब मनाई जाएगी।
Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi
हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2025 Date And Time)
हनुमान जयन्ती का त्योहार इस साल 12 अप्रैल 2025 की सुबह 03:21 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2025 की सुबह 05:51 बजे तक रहेगा। हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल की सुबह 04:29 बजे से 05:59 बजे तक रहेगा। तो वहीं पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।
हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें। फिर पूर्व दिशा की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें। फिर षोडशोपाचार विधि से पूजा करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें।
हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Mahatva)
कहते हैं जो श्रद्धालु हनुमान जयंती के दिन व्रत रख भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
