Hanuman Jayanti Puja Time 2024: हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार उपाय यहां जानें

Hanuman Jayanti 2024 Puja Muhurat And Upay In Hindi: इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा।

Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat And Upay In Hindi: श्री हनुमान ही मातंग ऋषी के शिष्य थे। सूर्य देव और नारद जी से भी इन्होनें कई गूढ़ विद्याएं सीखीं। चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म होने के कारण ही इस दिन श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल ये पावन त्योहार 23 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ज्योतिष अनुसार हनुमान जयंती पर पूरे दिन बजरंगबली की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। श्री राम विष्णु के अवतार हैं तो श्री हनुमान जी रुद्रावतार। राम काज कीन्हें बिनु मोहिं कहाँ विश्राम अर्थात श्री राम कार्य हेतु ही श्री हनुमान जी अवतार लेते हैं। बिना हनुमान जी के भक्ति के श्री राम भक्ति पाना असंभव है।

Hanuman Jayanti 2024 Puja Muhurat (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2024)

दिनांक 23 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 25 मिनट से पूरे दिन हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाएं। पूरे दिन शुभ मुहूर्त है। भक्ति के पर्याय और श्री राम दूत तथा संकटों को पल भर में दूर करने वाले श्रो हनुमान जी की जयंती है।

End of Feed