Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जी को राशि अनुसार लगाएं भोग हर कामना हो जाएगी पूरी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 6, 2023, 06:09 PM IST

Hanuman Jayanti 2023 Bhog according to Zodiac Sign (राशि के अनुसार हनुमान जयंती का भोग): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि जातकों को लगभग हर काम अपनी राशि के हिसाब से ही करना चाहिए। हनुमान जयंंती के पावन पर्व पर श्री हनुमान भगवान का प्रिय भोग लगाना विशेष लाभ देने वाला हो सकता है। यहां देखें आपकी राशि के हिसाब से आपको क्या भोग बनाना चाहिए, जिसके मुताबिक ही आपके जीवन में सुख और धन आएगा।

Hanuman Jayanti 2023 Bhog according to Zodiac Sign (राशि के अनुसार हनुमान जयंती का भोग): आज यानी की 6 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के साथ साथ हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। देश भर के हनुमान भक्त भगवान हनुमान के जन्म (Hanuman Jayanti 2023) की पावन बेला का ज़ोर शोर से उत्सव मना रहे हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के राम अवतार में जन्म लेने के बाद भोलेनाथ शिव ने राम रक्षा के उद्देश्य से हनुमान के रूप में माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। आज भगवान हनुमान का 4.32 अरब साल का जन्मदिन मनाया जा रहा है, पवनपुत्र की लीला बहुत प्यारी है वहीं अगर आपके ऊपर श्री हनुमान का हाथ है तो फिर आपको किसी चीज़ से भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है।

Hanuman jayanti bhog, hanuman ji prasad, hanuman jayanti 2023 (1)

Hanuman jayanti 2023 bhog offering to lord hanuman according to zodiac signs rashi ke anusar hanuman jayanti ke bhog

हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान का अभिषेक, पूजन अर्चन, व्रत, कथा, स्नान करने से प्राणी मात्र के सारे पाप धुल जाते हैं, साथ ही साथ अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार का कोई दुख, तकलीफ, भय, चिंता, समस्या है या फिर आपको किसी गंभीर रोग की शिकायत है ऐसे में भी हनुमान जयंती की विधिवत पूजा आपकी हर समस्याओं का झट से निवारण कर सकती है। पूजा के साथ हनुमान जी की प्रसाद का भी गहरा महत्व है, ज्योतिष शास्त्र की माने तो आपकी राशि के हिसाब से भी आपके भोग के अलग प्रकार हो सकते हैं। जिनका पालन करने पर आपको सुख, शांति और समृद्धि का आभास होगा, यहां देखें आपकी राशि के हिसाब से आपको हनुमान जयंती पर भगवान बजरंगबलि के लिए कौन सा विशेष भोग प्रसाद बनाना चाहिए -

End of Feed