गुरु पुष्य नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार! करियर, धन और सम्मान में मिलेगी बड़ी सफलता

Jupiter Transit In Pushya Nakshatra 2026 : देवगुरु बृहस्पति 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र में गुरु का प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।

Jupiter Transit In Pushya Nakshatra 2026 : वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, भाग्य, संतान, विवाह, गुरु, उच्च शिक्षा, धन, नैतिकता और समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। वहीं पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ और कल्याणकारी नक्षत्रों में गिना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जबकि इसके अधिदेवता बृहस्पति माने जाते हैं। इस कारण जब स्वयं गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उनका आध्यात्मिक और शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि इस समय गुरु अस्त अवस्था में रहेंगे, इसलिए उनके शुभ फल पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि संयमित रूप में प्राप्त होंगे। इसके बावजूद जिन राशियों के लिए गुरु योगकारक हैं या शुभ भावों को सक्रिय कर रहे हैं, उन्हें इस गोचर से कुछ लाभ मिलने के संकेत हैं।

Jupiter Transit In Pushya Nakshatra 2026   गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर किनके लिए शुभ रहेगा

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर किनके लिए शुभ रहेगा

19 जुलाई 2026 की रात 9 बजकर 43 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में रहते हुए पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए अस्त होने के बावजूद उनकी मूल शुभता पूरी तरह समाप्त नहीं होती। यह गोचर विशेष रूप से करियर, भाग्य, शिक्षा, संपत्ति, संतान, आध्यात्मिक उन्नति और आर्थिक स्थिरता से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए सबसे अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

End of Feed