Guru Pradosh Vrat Upay: गुरु प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, शिव जी की मिलेगी विशेष कृपा

Guru Pradosh Vrat Upay: गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को करना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष व्रत के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Guru Pradosh Vrat Upay: साल 2024 का आखिरी गुरु प्रदोष इस बार 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ेगा, इसलिए ये प्रदोष व्रत गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। गुरु प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और संतान के सुख में भी वृद्धि होगी है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा का समय 28 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर रात के 8 बजे तक रहने वाला है। गुरु प्रदोष व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें कि इस दिन किन अचूक उपाय को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Guru Pradosh Vrat Upay (गुरु प्रदोष व्रत के खास उपाय)

मनचाहे विवाह के लिए

गुरु प्रदोष व्रत के दिन मनचाहे विवाह के लिए खास उपाय बताए गए हैं। इस दिन आप तांबे के लोटे में जल भरकर उस जल में बेलपत्र, चुटकी भर हरा मूंग डालकर। भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

End of Feed