Guru Pradosh Vrat Kab Hai 2024: इस दिन रखा जाएगा रखा जाएगा नवंबर महीने का गुरु प्रदोष व्रत, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Guru Pradosh Vrat Kab Hai 2024: प्रदोष का व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा को समर्पित होता है। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर नवंबर मास के गुरु प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। आइए जानें डेट और मुहूर्त।

Guru Pradosh Vrat Kab Hai 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करना शुभ होता है। नवबंर के महीने में गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण ये गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। प्रदोष का व्रत हर मास की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है, इसलिए ये व्रत महीने में दो बार आता है। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये व्रत भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम रहने वाला है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु प्रदोष का व्रत कब रखा जाएगा।

Guru Pradosh Vrat Kab Hai 2024 (गुरु प्रदोष व्रत कब है 2024)

नवबंर महीने का गुरु प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस महीने इस व्रत तिथि की शुरुआत 28 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 23 पर होगी और इसका समापन 29 नवंबर 2024 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर होगी। ऐसे में नवंबर महीने के गुरु प्रदोष का व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

Guru Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2024 (गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

गुरु प्रदोष का व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शाम 05:24 से रात 08:06 तक का मुहूर्त शुभ रहने वाला है।

End of Feed