Guru Pradosh Vrat 2024: नवंबर के महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब, यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

November Guru Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत भगवान शिव जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। अब नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

November Guru Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही अधिक महत्व है। प्रदोष का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। शिव पुराण के अनुसार प्रदोष का व्रत रखने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की तरक्की के लिए भी प्रदोष व्रत रखना बहुत ही उत्तम माना जाता है। जो प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, उसके गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जानते हैं। नवंबर के महीने का आखिरी प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन रखा जाएगा, इसलिए ये गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। आइए जानते हैं नवंबर के महीने में गुरु प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।

November Guru Pradosh Vrat 2024 (नवंबर गुरु प्रदोष व्रत 2024)

नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत इस साल 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 29 नवंबर को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed