Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है, जानिए गुरु पर्व का महत्व

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती के गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है और इसके महत्व के बारे में।

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म दिन मनाया जाता है। ये पर्व सिख समुदाय के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन गुरु द्वारे में लंगड लगाए जाते हैं गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। गुरु नानक जयंती पर हर जगह प्रकाश किया जाता है, इसलिए इसे गुरु प्रकाश के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है।

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai (गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है)

गुरु नानक देव जी का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरु नानक जंयती गुरु नानक जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती के दिन गुरु द्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन गुरु द्वारे में लंगड़ भी किया जाता है। गुरु नानक जयंती के दिन सिख समुदाय के द्वारा प्रातःकाल में "नगर कीर्तन" निकाला जाता है और शबद कीर्तन किये जाते हैं। इसमे गुरु नानक जी नामों का जाप किया जाता है। गुरुद्वारों में कीर्तन करके गुरु नानक जी के उपदेश पर चर्चा की जाती है।

End of Feed