Guru Nanak Jayanti 2023: आज है गुरु नानक जयंती, जानें इस दिन क्यों मनाया जाता है प्रकाश पर्व

Guru Nanak Jayanti 2023 Date: हर साल 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। गुरु नानक जयंती सिख धर्म का सबसे खास त्योहार है। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में।

Guru Nanak Jayanti 2023 Date: गुरु नानक जयंती को प्रकाश का पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती 27 नवंबर यानि कल मनाई जाएगी। ये दिन सिख समुदाय के लोगों के लिए खास होता है। ऐसा माना जाता है कि गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरु ग्रथ साहिब का पाठ करते हैं और लंगर करवाया जाता है। गुरु नानक जयंती के गुरुद्वारे को फूलों से सजाया जाता है। गुरु नानक देव के जन्मदिन को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन किये जाते हैं और प्रभातफेरी भी निकाली जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु नानक देव की जयंती का क्या महत्व है।

Guru Nanak Jayanti

गुरु नानक जयंती महत्व ( Guru Nanak Jayanti 2023 Importance)

मान्यताओं के अनुसार, गुरु नानक जी ने सिख धर्म की नींव रखी थी और इसलिए उन्हें सिख धर्म का पहला गुरु माना जाता है। यह नानक जी ही थे जिन्होंने "एक ओंकार" के पवित्र शब्द लिखे। यह बलिदान सिखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रकाश पर्व क्यों मनाया जाता है

गुरु नानक जी ने अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिवाद को खत्म करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से उपदेश दिये। नानक जी ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया, यही कारण है कि गुरु नानक जयंती को रोशनी के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है।

End of Feed