Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date: सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण लोगों में ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता बनी रहती है। क्योंकि ग्रहण के दौरान का नजारा काफी अद्भुत होता है। ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है जो हर साल घटित होती है। वहीं इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ-अशुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। जानिए साल 2023 का पहला ग्रहण किस दिन लग रहा है।
सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने से बचें
सूर्य ग्रहण 2023 डेट और टाइम । Surya Grahan 2023 Date And Time
| हिंदी तिथि | वैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या |
| तारीख | 20 अप्रैल 2023, गुरुवार |
| सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय | प्रातः काल 7:05 बजे |
| सूर्य ग्रहण समाप्त समय | दोपहर 12:29 बजे |
| दृश्यता का क्षेत्र | कंबोडिया, चीन, अमेरिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण पेसिफिक सागर, तिमोर, न्यूजीलैंड |
ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के कुछ विशेष उपाय
| पहला उपाय | ग्रहण के तुरंत बाद स्नान जरूर करें |
| दूसरा उपाय | ग्रहण काल के बाद दान जरूर करें |
| तीसरा उपाय | ग्रहण काल में अपने राशि स्वामी के मंत्र का जाप जरूर करें |
| चौथा उपाय | सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के मंत्रों का जाप करें |
| पांचवा उपाय | ग्रहण के बाद घर की सफाई जरूर करें |
| छठा उपाय | घर में गंगाजल का छिड़काव करें |
| सांतवा उपाय | घर के पूजा स्थल को साफ कर वहां दीपक जरूर जलाएं |
| आठवां उपाय | ग्रहण के दौरान आप महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं |
